भारतीय कुश्ती संघ में चल रही चौधर की लड़ाई

पहलवान अपना कर्म न छोड़ेंः महेंद्र सिंह मलिक खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि कुश्ती में चौधर की लड़ाई चल रही है, वहीं इससे देश और पहलवानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने खेलने से इनकार करने वाले पहलवानों को सलाह दी कि वे अपना कर्म न छोड़ें क्योंकि इससे देश और उन्हें निजी तौर पर नुकसान हो रहा है। मलिक ने ये बातें रतनगढ़ रोड पर भारतीय महिला कुश्ती टीम के ची.......

मजदूर के बेटे ने बढ़ाया हिन्दुस्तान का गौरव

पिता व मां ने लोगों से लिए उधार पैसे बेटा विदेश जाकर जीत लाया मेडल रुद्रपुर(ऊधमसिंहनगर)। थाईलैंड में आयोजित जु-जित्सू एशियन चैम्पियनशिप में देश के छह खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया है। इसमें तीन उत्तराखंड से हैं। रुद्रपुर निवासी जयप्रकाश ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पिता मजदूरी करते हैं और बेटे को विदेश भेजने के लिए 90 हजार रुपये जुटाना उनके लिए मुश्किल था। फिर खेल प्रेमी आगे आए और मदद जुटाई। मां ने भी महिला समूह से रुपये उधार.......

प्रतिभाओं को अब बड़ा प्लेटफार्म मिलेगाः उप मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के चेयरमैन बने बृजेश पाठक नवनीत सहगल को बनाया गया कार्यकारी अध्यक्ष खेलपथ संवाद लखनऊ। रविवार 5 मार्च को राजधानी लखनऊ में हुई उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन की साधारण सभा में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को संघ का चेयरमैन बनाया गया। उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को चेयरमैन बनाया गया वहीं अन्य पदाधिकारी भी आम सहमति से निर्विरोध चुने गए। यूपीओए में विराज सागर .......

इंटरनेशनल पहलवान नैना के पास मिले अवैध हथियार

रोहतक में राजस्थान पुलिस की सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार खेलपथ संवाद रोहतक। हरियाणा की पहलवान और राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर नैना कैनवाल गिरफ्तार हो गई हैं। हरियाणा की रोहतक पुलिस ने नैना को गिरफ्तार किया है। नैना को अवैध हथियार के मामले में पकड़ा गया है। हरियाणा की जानी मानी पहलवान और सोशल मीडिया स्टार नैना कैनवाल को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने अपहरण के एक मामले में हरियाणा के रोहतक में दबिश देकर पकड़ा। हरियाणा के रोहतक में रा.......

हरियाणा की बॉक्सर मंजू और पूनम ने चयनकर्ताओं पर लगाए आरोप

फेडरेशन को लिखा पत्र, कहा- बेहतर प्रदर्शन पर भी बाहर निकाला खेलपथ संवाद रोहतक। हरियाणा के रोहतक की बॉक्सर मंजू रानी व हिसार की बॉक्सर पूनम ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप की चयन टीम व चयनकर्ताओं को कटघरे में खड़ा करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। साथ ही दोनों महिला बॉक्सरों ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान को पत्र लिखकर इस मामले में निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते संतोषजनक कार्रव.......

करनाल के रवि ने जीती राष्ट्रीय मैराथन दौड़

21 हजार रुपये का दिया नगद पुरस्कार  खेलपथ संवाद ऐलनाबाद। समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को विशाल राष्ट्रीय मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इस मैराथन दौड़ में करनाल के रवि बिजाणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इससे पहले मैराथन दौड़ को कालांवाली के पूर्व विधायक बलकौर सिंह, जिला पार्षद नंदलाल बैनीवाल, समाजसेवी हनुमंत सहारण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए अनेक प्रदेशों से खिलाड़ियो.......

फुटबॉल में फिजिकल एजूकेशन की खिताबी जीत

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज की खेल प्रतियोगिता खेलपथ संवाद प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज की खेल प्रतियोगिता में दूसरे दिन फुटबॉल फाइनल के साथ शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे राउंड के मैच खेले गए। फुटबॉल का फाइनल फिजिकल एजूकेशन ने जीता।  प्रतियोगिता के दूसरे दिन शतरंज, फुटबॉल के मैच खेले गये। फुटबॉल का पहला सेमीफाइनल बीसीए एवं फिजिकल एजूकेशन के बीच खेला गया जिसमें फिजिकल एजूकेशन ने बी.......

मेरठ की धरती पर महिला हॉकी की टंकार

राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने किया खेलपथ संवाद मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्टेडियम में उत्तर प्रदेश खेल विभाग और मेरठ खेल विभाग के तत्वावधान में भारतीय प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे द्वारा किया गया। पहले दिन पांच मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का फाइनल पांच मार्च को खेला जाएगा तथा विजेता टीम को दो लाख रुपये की प्रोत्साहन रा.......

अब खो-खो खिलाड़ी करेंगे फेडरेशन पदाधिकारियों की तानाशाही का विरोध

परीक्षा समाप्त होते ही देशभर के हजारों खो-खो खिलाड़ी जंतर मंतर घेरेंगे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एक तरफ भारत सरकार और खेल मन्त्रालय खेल और खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य के लिए खेल संगठनों को तमाम तरह की सुविधाएं और आर्थिक मदद उपलब्ध कराते हैं तो दूसरी तरफ खेल संगठन पदाधिकारी खेल विरोधी कृत्यों को अंजाम देने से परहेज नहीं करते। अब खो-खो फेडरेशन .......

पहले तीरंदाजी हाई परफार्मेंस सेंटर में अब सिर्फ फिनिशिंग बाकी

अब भारतीय तीरंदाजों को विदेश में प्रशिक्षण लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र बहालगढ़, सोनीपत में बन रहे देश के पहले तीरंदाजी के हाई परफार्मेंस सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके मैदान और भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। इसमें अब फिनिशिंग का काम बचा है, जिसे करीब दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा।  इस सेंटर के बन जाने से भारतीय तीरंदाजों को विदेश में प्रशिक्.......